बेहतर सुविधाएं उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान करने में मानक महत्वपूर्ण : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वैश्विक तथा राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को उच्च स्तर की सुविधाएं, उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान करने में मानकों की भूमिका महत्वपूर्ण

Oct 14, 2024 - 23:25
 0  40
बेहतर सुविधाएं उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान करने में मानक महत्वपूर्ण : विक्रमादित्य सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बद्दी     14-10-2024

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वैश्विक तथा राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को उच्च स्तर की सुविधाएं, उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान करने में मानकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विक्रमादित्य सिंह आज सोलन ज़िला के बद्दी में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मानक हम सभी को गुणवत्तायुक्त जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य की आयु बढ़ाने और पृथ्वी पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में स्थापित मानक विशेष भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्थापित मानक सबसे पहले विशेषज्ञों द्वारा परखे जाते हैं और फिर राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें अपनाया जाता है। 

मानक हमें जीवन के सभी क्षेत्रों में बेहतरी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मूल्यांे को जीवन में अपनाएं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वैश्विक व्यापार को सुविधाजनक बनाने में मानक अहम् भूमिका निभाते हैं। अर्थव्यवस्था के लिए मानकीकरण आवश्यक है और इसके प्रति जागरूकता लाना नितांत आवश्यक है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि आज विश्व मानक दिवस है। यह दिवस वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मानकों के तकनीकी लाभ हैं और इससे उत्पादों तथा सेवाओं को बेहतर बनाने तथा इनसे जुड़े उद्योगों को अधिक कुशल बनाने में सहायता मिलती है। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मानक के माध्यम से आज पूरा विश्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। रोज़मर्रा के जीवन से लेकर उच्च स्तर तक उपयोग में लाई जा रही प्रत्येक वस्तु एवं तकनीक स्थापित मानकों के कारण ही बेहतर परिणाम दे रही है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए सतत् प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जा रहा है। 

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने बद्दी में पहली बार विश्व मानक दिवस आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र को पूरे विश्व में अपने औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यहां तैयार उत्पाद की समूचे विश्व में अलग पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि यहां कार्यरत उद्योग उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने में सदैव प्रयासरत रहेंगे।  

भारतीय मानक ब्यूरो परवाणु के प्रभारी एस.सी. नायक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और भारतीय मानक ब्यूरो की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। भारतीय मानक ब्यूरो परवाणु में कार्यरत वैज्ञानिक विक्रम अचले व साहिल भाटिया ने मानक ब्यूरो से संबंधित जानकारी दी।
तकनीकी सत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट बग्गा, सोलन के प्रमुख नितेश निराला, जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स राजपुरा के महाप्रबंधक और क्वालिटी हैवेल्स 

इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफ़रोज़, उप-पुलिस अधीक्षक अभिषेक, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योगपति एवं अन्य व्यक्ति  उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow