ब्रेक फेल होने से  पहाड़ी से टकराई निजी बस , संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर हुआ हादसा

सिरमौर जिला के संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर आज सुबह एक निजी बस पहाड़ी अथवा सड़क के ऊपरी हिस्से से टकराने से दर्जन भर के करीब यात्रियों को हल्की चोटे आई है। संगड़ाह अस्पताल पहुंचे मामूली रूप से घायल 2 लोगों ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने बस रोकने के लिए इसे सड़क के ऊपरी हिस्से में टकराया

Mar 17, 2025 - 12:15
 0  45
ब्रेक फेल होने से  पहाड़ी से टकराई निजी बस , संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर हुआ हादसा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार  17-03-2025
सिरमौर जिला के संगड़ाह-हरिपुरधार सड़क पर आज सुबह एक निजी बस पहाड़ी अथवा सड़क के ऊपरी हिस्से से टकराने से दर्जन भर के करीब यात्रियों को हल्की चोटे आई है। संगड़ाह अस्पताल पहुंचे मामूली रूप से घायल 2 लोगों ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने बस रोकने के लिए इसे सड़क के ऊपरी हिस्से में टकराया। 
ऐसा न होने की सूरत मे बस खाई में गिरने से जानलेवा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि, मीनू कोच नामक बस हरिपुरधार से संगड़ाह को ओर आ रही थी और डूम का बाग के समीप यह हादसा हुआ। पुलिस थाना संगड़ाह के मुख्य आरक्षी ने बताया कि, अब तक इस बारे जानकारी नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow