बड़ा हादसा टला : खाई में गिरने से बाल-बाल बची पर्यटकों से भरी निजी बस 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। पर्यटकों से भरी निजी बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण सड़क में छन्नीखोड़ के समीप पर्यटकों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित

Jan 29, 2026 - 13:53
 0  23
बड़ा हादसा टला : खाई में गिरने से बाल-बाल बची पर्यटकों से भरी निजी बस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    29-01-2026

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। पर्यटकों से भरी निजी बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण सड़क में छन्नीखोड़ के समीप पर्यटकों से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। 

गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे पर जाकर रुक गई और नीचे पार्वती नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई। हादसे में पर्यटकों की जान बाल-बाल बच गई। माैके पर चीख-पुकार मच गई। सड़कों पर जम रहा पाला और खस्ताहाल स्थिति में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow