मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में निजी बस परिचालक का शव बरामद,हत्या की आशंका

जिला मुख्यालय के साथ सटे सौली खड्ड के पास रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक निजी बस परिचालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Feb 9, 2026 - 12:06
 0  16
मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में निजी बस परिचालक का शव बरामद,हत्या की आशंका
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    09-02-2026

जिला मुख्यालय के साथ सटे सौली खड्ड के पास रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक निजी बस परिचालक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान रविंद्र उर्फ रिंकू (36) निवासी गांव बगलयारा लंबाथाच के रूप में हुई है। 

शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने सौली खड्ड में एक नाले व रास्ते किनारे शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविंद्र बीते शनिवार रात एक चालक के पास गया था, जहां उसके साथ कुल तीन लोग थे, लेकिन रविवार सुबह रविंद्र रास्ते के साथ ही पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) की टीम ने मौके का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

सीसीटीवी फुटेज में अन्य दोनों साथी अलग-अलग दिशा में जाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। तकनीकी तौर पर भी पुलिस तथ्य जुटा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow