मशोबरा ब्लॉक की 10 पंचायतों में हुआ 83 प्रतिशत मतदान

मशोबरा विकास खंड की 10 पंचायतों भडेच, चेड़ी, दरभोग, डुम्मी, गुम्मा, बरमू केलटी, मेहली, रझाणा, सतलाई और मूलकोटी में  तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन हो गया । मतदान केंद्रो पर प्रातः से मतदाताओं की भीड़ लगी हुई थी । वरिष्ठ नागरिक, विशेषकर महिला मतदाता सुंदर पौशाकों में लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कतारों में  खड़े थे

May 30, 2026 - 17:46
 0  9
मशोबरा ब्लॉक की 10 पंचायतों में हुआ 83 प्रतिशत मतदान

शिमला  30 मई, 2026 :

मशोबरा विकास खंड की 10 पंचायतों भडेच, चेड़ी, दरभोग, डुम्मी, गुम्मा, बरमू केलटी, मेहली, रझाणा, सतलाई और मूलकोटी में  तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन हो गया । मतदान केंद्रो पर प्रातः से मतदाताओं की भीड़ लगी हुई थी । वरिष्ठ नागरिक, विशेषकर महिला मतदाता सुंदर पौशाकों में लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कतारों में  खड़े थे  । नए मतदाता पहली बार अपना वोट डालने के लिए बहुत उत्सुक दिखाई दिए  ।


  निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं बीडीओ मशोबरा के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में प्रतिशत मतदान 83 प्रतिशत  रिकार्ड किया गया । उन्होने बताया कि तीसरे चरण में कुल 8332 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 4233 पुरूष और 4099 महिला मतदाता शामिल है ।


उन्होने बताया कि पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों और वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती का कार्य पंचायत मुख्यालय पर किया जा रहा है देर रात तक नतीजे आ जाएंगे । उन्होने बताया कि पंचायत समिति के 15 सदस्यों और जिला परिषद के तीन सदस्यों के मतों की गिनती का कार्य 31 मई को मशोबरा में किया जाएगा । सेक्टर ऑफिसर डॉ0शरद गुप्ता ने बताया कि सतलाई पंचायत में 88.6 प्रतिशत और दरभोग पंचायत में 86 प्रतिशत मतदान हुआ है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow