माजरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 104 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 104 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Jul 28, 2026 - 17:29
 0  11
माजरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 104 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 28 जुलाई, 2026 : 

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 104 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को माजरा थाना पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनवर अली पुत्र नीना खान, निवासी गांव मेलियों, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, अपने रिहायशी मकान में चरस बेचने का अवैध कारोबार करता है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow