माय भारत पोर्टल पर युवाओं के अधिकतम पंजीकरण के लिए समन्वित प्रयास करें सभी विभाग-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल
जिले में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को गति देने तथा इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को सफल बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
यंगवार्ता न्यूज चंबा, 7 जुलाई, 2026 :
जिले में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को गति देने तथा इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को सफल बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर जिले के अधिक से अधिक पात्र युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, कौशल विकास केंद्रों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से प्रत्येक पात्र युवा तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए तथा अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि जिले का कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी राहुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि माय भारत पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह मंच युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता के विकास, सामाजिक गतिविधियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा और क्षमता का बेहतर उपयोग करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने सभी विभागों से अपने-अपने स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया, जिससे जिले में संचालित इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव को अपेक्षित सफलता मिल सके।
बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (चिकित्सा) डॉ हरित पुरी, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?


