तीन से छह जून तक हिमाचल के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

प्रदेश में रविवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। रोहतांग दर्रा के साथ लगती चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। एक जून को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। छह जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। तीन से छह जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Jun 1, 2026 - 13:42
 0  6
तीन से छह जून तक हिमाचल के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

शिमला 01 जून, 2026 : 

प्रदेश में रविवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। रोहतांग दर्रा के साथ लगती चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। एक जून को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। छह जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। तीन से छह जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
 
रविवार को कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। ऊना जिले में भी सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी में काफी हद तक राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। बदले मौसम के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी सामान्य से करीब 8 डिग्री की कमी दर्ज हुई। बीते दिनों लू की चपेट में चल रहे मैदानी जिलों में भी अब पारा गिरने से गर्मी से राहत मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow