आचार्य केशवराम शर्मा की प्रथम जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन
तारिणी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में 16 एवं 17 नवंबर, 2026 को ज्योतिष विभाग के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नवदेहली, हिमाचल संस्कृत अकादमी, शिमला तथा राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सोलन के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का 17 नवंबर को समापन हुआ। यह संगोष्ठी संस्कृत जगत के प्रतिष्ठित विद्वान एवं सुप्रसिद्ध कवि पूज्य आचार्य केशवराम शर्मा की प्रथम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।
यंगवार्ता न्यूज - सोलन 17 नवंबर :

संगोष्ठी के द्वितीय दिवस में भी विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वानों एवं शोधार्थियों द्वारा आचार्य जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। शोधपत्र वाचन की व्यवस्था ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की गई, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के शोधार्थियों ने सहभागिता की।
समापन समारोह में प्रो. रामनाथ मेहता, भूतपूर्व आचार्य, हिंदी विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. दिवाकर दत्त शर्मा, ज्योतिष विभागाध्यक्ष, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नवदेहली मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मस्तराम शर्मा, भूतपूर्व संयुक्त निदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रस्ताविक भाषण के माध्यम से संगोष्ठी की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्वानों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। अंत में डॉ. विनय शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रोफेसर केशव राम शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती तरुण शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य आचार्य केशवराम शर्मा के संस्कृत भाषा एवं साहित्य के प्रति समर्पण, उनके साहित्यिक अवदान तथा विचारों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करना रहा।
What's Your Reaction?