रोहड़ू मेले के समापन समारोह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा

Apr 23, 2026 - 19:51
 0  6
रोहड़ू मेले के समापन समारोह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की शिरकत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-04-2026

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पिछले 2-3 वर्षों में आई आपदा के कारण सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन उनके पुनर्निर्माण और सुधार के प्रयास तेजी से जारी हैं। 
साथ ही बागवानों और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी में कटौती से प्रदेश को आर्थिक नुकसान हुआ है, फिर भी राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार के अंतिम गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है, जिसपर करीब 2300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें रोहड़ू क्षेत्र की 22 सड़कें शामिल हैं, जिन पर लगभग 300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि ब्रांदली से सुंगरी तक सड़क को पक्का किया जा रहा है, जबकि सुंगरी से रोहड़ू सड़क के उन्नयन के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत करवाने के प्रयास जारी हैं। 
इसके अलावा रोहड़ू-रामपुर सड़क के सुधार के लिए भी कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ठेकेदारों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी किया जाएगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। शहरी विकास के संदर्भ में उन्होंने बताया कि रोहड़ू क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, पार्किंग तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। केंद्रीय स्तर पर प्रस्तावित परियोजनाओं में रोहड़ू से संबंधित कई योजनाएं शामिल हैं। साथ ही क्षेत्र में हाइड्रोलिक पार्किंग स्थापित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow