रोहतांग के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू,पहले दिन लगभग 800 वाहनों में पर्यटक पहुंचे रोहतांग  

जून की तपती गर्मी में बर्फ देखनी है तो रोहतांग चले आइये। पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। शनिवार से रोहतांग के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू

May 18, 2025 - 13:49
 0  4
रोहतांग के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू,पहले दिन लगभग 800 वाहनों में पर्यटक पहुंचे रोहतांग  

यंगवार्ता न्यूज़ - मनाली    18-05-2025

जून की तपती गर्मी में बर्फ देखनी है तो रोहतांग चले आइये। पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा बहाल हो गया है। शनिवार से रोहतांग के लिए पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। दर्रे तक बर्फ हटाने के कार्य में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

अब रोमांच का सफर शुरू हो गया। शनिवार को 40 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों से होकर वाहन रोहतांग की ओर निकले तो पर्यटक झूम उठे। पहले दिन लगभग 800 वाहनों में पर्यटक रोहतांग पहुंचे।

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बतौर जिला दंडाधिकारी रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल करने की अधिसूचना जारी की है। जानकारी के अनुसार एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने सीमा सड़क संगठन और पुलिस के साथ 15 मई को रोहतांग सड़क का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया कि सड़क पर्यटकों की आवाजाही के लिए सही है। 

रोहतांग में पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय बन गए हैं और पार्किंग स्थलों से बर्फ भी हटा दी गई है। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद उपायुक्त ने 17 मई से रोहतांग दर्रा तक पर्यटकों की आवाजाही शुरू करने की अधिसूचना जारी की।

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटक बड़े उत्साहित हैं। शनिवार को पहले दिन एनजीटी के नियमानुसार पर्यटन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन परमिट लेकर 800 वाहनों में हजारों पर्यटक रोहतांग गए। बर्फ के बीच पर्यटकों ने रोहतांग में खूब मस्ती की। रोहतांग के लिए एडवांस में परमिट बुक हो रहे हैं। 

एनजीटी के आदेशानुसार रोहतांग के लिए रोजाना 800 वाहन जा सकते हैं। इनमें डीजल के 4,00, जबकि पेट्रोल इंजन के 8,00 वाहनों को जाने की अनुमति है। रोहतांग के लिए एडवांस में बुकिंग चल रही है। रविवार के लिए 50 फीसदी स्लॉट पहले ही बुक हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow