सिरमौर में पुलिस भर्ती की तैयारी का बड़ा केंद्र बनी न्यू लक्ष्य अकादमी, 11 नवंबर से नए बैच

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नाहन स्थित न्यू लक्ष्य अकादमी ने विशेष पहल की है। अकादमी ने वर्ष 2026-27 की भर्ती को ध्यान में रखते हुए नए बैच शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 11 नवंबर, 16 नवंबर और 25 नवंबर 2026 से अलग-अलग बैच शुरू होंगे। इन कक्षाओं में अभ्यर्थियों को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा।

Nov 10, 2026 - 20:33
 0  2
सिरमौर में पुलिस भर्ती की तैयारी का बड़ा केंद्र बनी न्यू लक्ष्य अकादमी, 11 नवंबर से नए बैच

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 10 नवंबर, 2026 : 


हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नाहन स्थित न्यू लक्ष्य अकादमी ने विशेष पहल की है। अकादमी ने वर्ष 2026-27 की भर्ती को ध्यान में रखते हुए नए बैच शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 11 नवंबर, 16 नवंबर और 25 नवंबर 2026 से अलग-अलग बैच शुरू होंगे। इन कक्षाओं में अभ्यर्थियों को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा।

न्यू लक्ष्य अकादमी प्रबंधन के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में सिरमौर जिले के अनेक युवाओं ने अकादमी के मार्गदर्शन में पुलिस भर्ती में सफलता प्राप्त की है। इसी उपलब्धि के चलते अकादमी को क्षेत्र में पुलिस की अकादमी के नाम से भी जाना जाने लगा है। प्रबंधन के मुताबिक वर्ष 2024-25 के बैच में अकादमी से फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारी करने वाले 18 अभ्यर्थियों का हिमाचल प्रदेश पुलिस में चयन हुआ था। अकादमी में अभ्यर्थियों की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप पढ़ाई करवाई जाती है।

विद्यार्थियों की प्रगति पर नजर रखने के लिए नियमित साप्ताहिक टेस्ट आयोजित किए जाते हैं। वहीं, महीने में एक से दो बार ओपन टेस्ट और मेगा टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा जैसा माहौल उपलब्ध करवाया जाता है। इससे उन्हें अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करने का अवसर मिलता है। युवाओं को आर्थिक रूप से राहत देने के उद्देश्य से अकादमी ने विशेष फीस पैकेज भी रखा है। इसके तहत लिखित परीक्षा होने तक पूरे कोर्स की फीस मात्र 3,000 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अभ्यास के लिए अकादमी की अपनी NLA Test App की सुविधा भी मिलेगी। इस ऐप पर विद्यार्थी कभी भी निशुल्क टेस्ट सीरीज में भाग लेकर अपनी तैयारी जांच सकते हैं। अकादमी संचालक कपिल शर्मा ने बताया कि नए बैच शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते प्रवेश लेकर अपनी तैयारी शुरू करने की अपील की है। पुलिस भर्ती की तैयारी, नए बैचों में प्रवेश और फीस संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक युवा मोबाइल नंबर 88946 04975 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />