सड़कों की टारिंग में गुणवत्ता का ध्यान रखें इंजीनियर, विक्रमादित्य सिंह ने दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश में सड़कों की टारिंग के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की टारिंग का काम चल रहा है और विभाग के इंजीनियरों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग ने इंजीनियरों को टारिंग के दौरान मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

Nov 24, 2026 - 21:03
 0  9

अधिकारियों से अनुकूल मौसम का लाभ उठाकर समयसीमा में काम पूरा करने, लेकिन जल्दबाजी में गुणवत्ता से समझौता न करने को कहा गया है। फील्ड इंजीनियरों को तारकोल की परत की मोटाई, सामग्री और मानकों की नियमित जांच कर खामियों को तुरंत दुरुस्त करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने करीब 800 किलोमीटर सड़कों पर टारिंग व पैचवर्क का लक्ष्य रखा है, हालांकि बिटुमेन की अनियमित आपूर्ति से कुछ क्षेत्रों में काम प्रभावित भी हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />