विद्यापीठ शिमला में नीट-2026 के सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, केक काटकर मनाया जश्न

नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता का जश्न शनिवार को विद्यापीठ शिमला परिसर में उत्साह और गौरव के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया

Jul 18, 2026 - 13:57
Jul 18, 2026 - 14:30
 0  66
विद्यापीठ शिमला में नीट-2026 के सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, केक काटकर मनाया जश्न

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  18-07-2026
नीट-यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता का जश्न शनिवार को विद्यापीठ शिमला परिसर में उत्साह और गौरव के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया तथा केक काटकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया। समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा एवं इंजी. रविंदर अवस्थी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं , बल्कि पूरे संस्थान और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। 
उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। इस अवसर पर पार्थ , हर्षित , मृदुल , तनिष्क , स्निग्धा , स्पर्श , प्रगुण शर्मा , प्रियांशु , स्पर्श चौहान , बिपाशा , महक , प्रज्ञा कंवर , रचिता , सानिया सिंगला , ईशाना भीमटा , अनाहिता सप्ता , काजल , अर्नव कैंथला , हर्ष , अपेक्षा , सीरत , इशांत , विभूति कमल , नाभिका , साक्षी , निखिल वर्मा , दीपक , वंश , त्वेशा , तानिया, स्वास्ती, पूर्वांशी, कनिष्का तथा दिव्या ठाकुर सहित सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशकों ने कहा कि विद्यापीठ का प्रयास विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि उन्हें उत्कृष्ट चिकित्सक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। 
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी संस्थान के बड़ी संख्या में विद्यार्थी देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थान के मार्गदर्शन को दिया तथा एक-दूसरे के साथ अपनी खुशी साझा की। सम्मान समारोह के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow