वोल्वो बस में सवार व्यक्ति से हेरोइन सहित 40 लाख कैश बरामद 

हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं धर्मशाला में पुलिस ने एक निजी वोल्वो बस से नशीले पदार्थों सहित 40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। पुलिस टीम ने मशीन से नोट गिने

Nov 8, 2024 - 10:59
Nov 8, 2024 - 11:06
 0  90
वोल्वो बस में सवार व्यक्ति से हेरोइन सहित 40 लाख कैश बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     08-11-2024

हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं धर्मशाला में पुलिस ने एक निजी वोल्वो बस से नशीले पदार्थों सहित 40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। पुलिस टीम ने मशीन से नोट गिने। 

इसके अलावा आरोपी से पकड़े गए बक्सों में बिजली का सामान था। पुलिस ने गमरू निवासी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एचआरटीसी वर्कशॉप कैंट रोड के पास निजी वोल्वो बस से दो लोग कुछ बक्से उतार रहे थे। 

पुलिस ने जब लोगों से बक्से और उसमें मौजूद सामान के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस टीम ने बक्सों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने नौ ग्राम हेरोइन और एक ग्राम अफीम सहित 40 लाख रुपये का कैश बरामद किया है।

पुलिस ने राकेश पुत्र (45) सतीश कुमार निवासी गमरू पोस्ट ऑफिस धर्मशाला तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow