शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला

शिमला जिला के कुमारसैन क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उसे लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल कुमारसैन लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा

Jan 4, 2026 - 13:59
 0  17
शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-01-2026

शिमला जिला के कुमारसैन क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने उसे लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल कुमारसैन लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  

घायल अवस्था में उसे तुरंत सिविल अस्पताल कुमारसैन लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान कुमारसेन के शैला गांव निवासी 59 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र तेजा सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को सिविल अस्पताल कुमारसैन के चिकित्सा अधिकारी ने थाना कुमारसैन को सूचना दी कि तेंदुए के हमले में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल की मेडिकल लीगल रिपोर्ट प्राप्त की और उसका बयान दर्ज किया।

रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह सुबह अपने घर से ओडी की ओर सड़क पर टहलने के लिए निकले थे। जब वह नैरी खड्ड के पास पहुंचे और उस समय वहां अकेले थे, तभी पीछे से एक जंगली जानवर उनकी पीठ पर चढ़ गया। जब उन्होंने मुड़कर देखा तो पाया कि तेंदुआ उन पर हमला कर रहा है।

कुछ समय तक तेंदुए और रणजीत सिंह के बीच हाथापाई होती रही। इसके बाद तेंदुआ मौके से जंगल की ओर भाग गया। इस संघर्ष में रणजीत सिंह की पीठ, पेट और हाथ में खरोंचें आई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow