शिमला में सिरमौर का 57 वर्षीय बुजुर्ग लापता,बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज

प्रदेश की राजधानी शिमला में सिरमौर जिला के 57 वर्षीययुवक के लापता होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी मुताबिक बुजुर्ग सिरमौर जिले से शिमला में रोजगार की तलाश में में आया था। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

Nov 13, 2024 - 19:31
 0  156
शिमला में सिरमौर का 57 वर्षीय बुजुर्ग लापता,बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता नेस - शिमला    13-11-2024

प्रदेश की राजधानी शिमला में सिरमौर जिला के 57 वर्षीययुवक के लापता होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी मुताबिक बुजुर्ग सिरमौर जिले से शिमला में रोजगार की तलाश में में आया था। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मितर सिंह निवासी गांव कयाणा तहसील कमरउ जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें बताया कि उसके पिता धनाराम 6 माह पहले काम करने मंडी गये थे, उसके बाद ननखरी काम करने गए और ननखरी के बाद शिमला आ गए थे।

उसके पिताजी के पास फोन नहीं था। इसलिए वह किसी अन्य के फोन से घर बात करते रहते थे। एक महीना पहले उन्होंने पुराना बस स्टैंड से फोन किया कि वह पुराना बस स्टैंड शिमला में रह रहे हैं। उसके बाद हमें छोटा शिमला थाने से फोन आया कि धनाराम शराब पीकर इधर उधर घूमता रहता है, इसे घर ले जाओ।

उसके बाद धनाराम के घरवालों ने ऑनलाइन माध्यम से बस का किराया भेजा। फिर धनाराम ने बताया कि वह वापस घर आ रहा हैं, लेकिन वह आज तक घर नहीं पहुंचा है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow