शिमला में होटल के कमरे में चचेरे भाई की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

शिमला के ढली में होटल के कमरे में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अर्जुन शर्मा पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। आकाश मकान नंबर 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला का रहने वाला

Jun 14, 2025 - 12:06
 0  71
शिमला में होटल के कमरे में चचेरे भाई की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-06-2025

शिमला के ढली में होटल के कमरे में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अर्जुन शर्मा पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। आकाश मकान नंबर 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला का रहने वाला था।

पुलिस ने तकनीकी निगरानी, मानवीय खुफिया जानकारी और विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयासों के आधार पर अर्जुन शर्मा का पता लगाकर 14 जून की सुबह पंचकूला (हरियाणा) के बाहरी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया की मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार आकाश शर्मा और अर्जुन शर्मा 11 जून को ढली टनल के नजदीक होटल ग्रैंड मैजेस्टिक में रात करीब 8:22 बजे पहुंचे थे। आकाश ने लॉ की पढ़ाई की थी और आरोपी अपने पिता के साथ पंचकूला में सब्जी का कारोबार करता है। 

अभी तक की जांच में सामने आया है कि 13 जून तड़के दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो हो गई और तैश में आकर अर्जुन ने कथित तौर पर पहले आकाश शर्मा के सिर पर बीयर की बोतल मारी और फिर कांच से गला रेत दिया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 13 जून की सुबह करीब 10 बजे होटल में एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने बताया कि उनके होटल में दो युवक ठहरे हैं और उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा- अर्जुन शर्मा ने अपने परिवार को फोन कर बताया है कि उसने आकाश शर्मा की हत्या कर दी है। 

कॉलर ने होटल कर्मियों से आग्रह किया कि वे कमरे में जाकर असलियत का पता करें। उनकी बातें सुनकर होटल स्टाफ के होश उड़ गए और आनन-फानन में होटल कर्मी मनीष ठाकुर ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो आकाश खून से लतपथ बिस्तर पर पड़ा था। 

उन्होंने मामले की तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना ढली से टीम मौके पर पहुंची। बाद में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्रित किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow