भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में किया बदलाव , जानिए स्कूलों के खुलने और बंद करने का समय 

हिमाचल में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने इस बारे में सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें जिला कांगड़ा , ऊना , हमीरपुर , बिलासपुर , बीबीएन , सोलन, पांवटा साहिब , सिरमौर और नाहन जिला में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इन सभी स्कूलों में अब बच्चे सुबह 7:30 बजे स्कूल पहुंचेंगे और 1 बजे उन्हें छुट्टी होगी

Jun 13, 2025 - 18:52
Jun 13, 2025 - 19:08
 0  126
भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में किया बदलाव , जानिए स्कूलों के खुलने और बंद करने का समय 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  13-06-2025

हिमाचल में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने इस बारे में सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें जिला कांगड़ा , ऊना , हमीरपुर , बिलासपुर , बीबीएन , सोलन, पांवटा साहिब , सिरमौर और नाहन जिला में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इन सभी स्कूलों में अब बच्चे सुबह 7:30 बजे स्कूल पहुंचेंगे और 1 बजे उन्हें छुट्टी होगी। इसके साथ ही डीसी और डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी अपने स्तर पर यह तय करेगी कि स्कूलों की टाइमिंग में मौसम और हीट वेव को देखते हुए क्या बदलाव किया जा सकते हैं। 
पिछले एक हफ्ते से इन क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा था जिस कारण स्कूली बच्चों को हीट वेव में भीषण गर्मी में स्कूल आना पड़ रहा था। अभिभावकों की ओर से यह मांग की जा रही थी कि बच्चों की स्कूलों की टाइमिंग बदली जाए। इसी मांग को देखते हुए अब स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के इन निर्देशों के बाद स्कूली बच्चों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी और उन्हें भीषण गर्मी में स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन यह देखे कि बच्चे गर्मी में प्लेग्राउंड में ना खेले। वहीं यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों को दो पानी की बोतल प्रोवाइड करवाई जाए। डिप्टी डायरेक्टर को तुरंत इस टाइमिंग में बदलाव करने के लिए कहा गया है। 
गौर रहे कि की हिमाचल में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहाहै। हालांकि 14 जून के बाद मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना बताई गई है लेकिन फिलहाल अब स्कूली बच्चों को इसमें थोड़ी राहत दे दी गई है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने भी कहा था कि भीषण गर्मी के चलते कई जिलों से ऐसी मांग उठ रही है। इसको लेकर शिक्षकों व अभिभावकों के फोन आ रहे हैं, ऐसे में यह मामला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली के समक्ष उठाया गया था। भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते राज्य के मैदानी इलाकों के स्कूलों के समय को सुबह 7 से 1 बजे तक करने की मांग की जा रही थी। जिस पर अब आदेश जारी हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow