शामठा-टिक्करी मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोगों की मौत 

शिमला जिले के चाैपाल क्षेत्र में दो दिन के भीतर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार रात को नेरवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामठा-टिक्करी मार्ग पर पीपलाह नामक स्थान पर एक एचपी नंबर-08सी 0346 की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की माैत

Oct 17, 2024 - 16:25
 0  42
शामठा-टिक्करी मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोगों की मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-10-2024

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला जिले के चाैपाल क्षेत्र में दो दिन के भीतर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार रात को नेरवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामठा-टिक्करी मार्ग पर पीपलाह नामक स्थान पर एक एचपी नंबर-08सी 0346 की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। 

हादसे के समय गाड़ी में चार लोग सवार थे। इसमें एक स्थानीय व्यक्ति व तीन बिहारी के थे। दो लोगों की मौके पर ही माैत हो गई है, जबकी दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान प्रताप हंसटा(38) पुत्र रती राम गांव, बासरा टिक्करी के रूप में हुई है । दूसरा मृतक बिहार का रहने वाला था। 

दो अन्य बिहारी निवासी घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। उधर, मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें, मंगलवार को भी चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow