सनवारा टोल प्लाजा में एनएचएआई ने एक साल में तीसरी बार दरों में किया बदलाव, महंगा हुआ सफर 

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर नववर्ष से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सफर महंगा कर झटका दे दिया है। शनिवार मध्यरात्रि से हाईवे का सफर महंगा हो गया है। इससे पर्यटन सीजन पर असर पड़ सकता

Dec 21, 2025 - 12:00
 0  10
सनवारा टोल प्लाजा में एनएचएआई ने एक साल में तीसरी बार दरों में किया बदलाव, महंगा हुआ सफर 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-12-2025

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर नववर्ष से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सफर महंगा कर झटका दे दिया है। शनिवार मध्यरात्रि से हाईवे का सफर महंगा हो गया है। इससे पर्यटन सीजन पर असर पड़ सकता है। हैरत की बात ये है कि सनवारा टोल प्लाजा में एनएचएआई ने एक साल में तीसरी बार दरों में बदलाव किया है। इसका प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। 

टोल में करीब 40 से 255 रुपये तक वनवे सफर महंगा हो गया है। एनएचएआई की ओर से आदेशों को टोल प्लाजा संचालकों को दे दिए हैं और मध्यरात्रि से वसूलने के लिए कहा है। आदेश में स्पष्ट किया है कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे में परवाणू से सोलन और सोलन से कैथलीघाट तक के एरिया सनवारा टोल में शामिल किया है। 

ऐसे में 80.722 किलोमीटर के लिए संशोधित शुल्क निर्धारित किया है। नई दरें वाहनों की श्रेणी के अनुसार तय की गई हैं, जिनमें एक तरफा यात्रा, एक ही दिन में वापसी यात्रा, पचास यात्राओं के लिए मान्य मासिक पास तथा जिले में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग-अलग शुल्क हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में पर्यटन कारोबार में उछाल की उम्मीद से पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पर्यटन कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। अचानक बढ़ाई दरों से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 

नई टोल दरों के अनुसार कार, जीप, वैन और हल्की मोटर गाड़ी के लिए एकतरफा यात्रा शुल्क 110 रुपये, 24 घंटे में वापसी शुल्क 165 रुपये, 50 यात्राओं का मासिक पास 3,675 रुपये तथा जिले में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के लिए 55 रुपये शुल्क तय किया है। हल्के कमर्शियल वाहन, हल्के मालवाहक वाहन या मिनी बस के लिए एकतरफा शुल्क 180 रुपये, वापसी शुल्क 265 रुपये, मासिक पास 5,935 रुपये और जिले में पंजीकृत वाहनों के लिए 90 रुपये वसूले जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow