दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 80 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द 

Dec 21, 2025 - 12:04
Dec 21, 2025 - 12:09
 0  13
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 80 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली   21-12-2025

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण रविवार को 80 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है। हवाई अड्डे पर शनिवार रात आठ बजे के बाद ही घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी जो आज सुबह तक जारी रही। 

एयरपोर्ट की ओर से सोशल मीडिया पर बताया कि अब परिचालन सामान्य है। दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार आज 40 से अधिक प्रस्थान की उड़ानें और लगभग इतनी ही आने वाली उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा कई उड़ानों में देरी भी हुई। 

उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से भी घने कोहरे की खबर है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से उड़ानों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow