यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 01-01-2025
समाजसेवी जीनत खान ने पहली जनवरी अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े गिफ्ट किये। साथ ही नए साल की शुभकामनाएं दी। जीनत खान ने बताया कि वह हर साल अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद लोगों की मदद करती है।
जीनत खान हर साल अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े , रजाई और कंबल आदि से लोगों की मदद करती है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की हैं कि लिए हम सभी मिलकर वर्ष 2025 को नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान , विकास , सुशासन और जनहित की सेवा नीति का वर्ष बनाने का संकल्प लें और सभी देशवासियों के जीवन को उन्नति की ओर लेकर जाए। ईश्वर हम सब पर अपार कृपया करें ताकि हम सब जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें।