समाज सेवा के लिए आगे आया कोणार्क ग्रुप , मोक्ष धाम नाहन के लिए विकास को दिए 2.51 लाख रूपये 

 नाहन स्थित मोक्षधाम में एक गरिमामय अवसर पर कोनार्क ग्रुप्स, मोगीनंद (काला अंब) की ओर से ₹2,51,000/- ( दो लाख इक्यावन हजार रुपए ) की धनराशि दान स्वरूप प्रदान की गई। यह सहयोग कोणार्क ग्रुप के निदेशक ठाकुर रूपेन्द्र सिंह ने विधायक अजय सोलंकी की उपस्थिति में मोक्षधाम समिति को अढ़ाई लाख का चेक भेंट किया। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यह योगदान न केवल मोक्षधाम के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण को गति देगा

Apr 7, 2025 - 19:15
 0  45
समाज सेवा के लिए आगे आया कोणार्क ग्रुप , मोक्ष धाम नाहन के लिए विकास को दिए 2.51 लाख रूपये 
समाज सेवा के लिए आगे आया कोणार्क ग्रुप , मोक्ष धाम नाहन के लिए विकास को दिए 2.51 लाख रूपये 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-04-2025

नाहन स्थित मोक्षधाम में एक गरिमामय अवसर पर कोनार्क ग्रुप्स, मोगीनंद (काला अंब) की ओर से ₹2,51,000/- ( दो लाख इक्यावन हजार रुपए ) की धनराशि दान स्वरूप प्रदान की गई। यह सहयोग कोणार्क ग्रुप के निदेशक ठाकुर रूपेन्द्र सिंह ने विधायक अजय सोलंकी की उपस्थिति में मोक्षधाम समिति को अढ़ाई लाख का चेक भेंट किया। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि यह योगदान न केवल मोक्षधाम के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण को गति देगा , बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त बनाएगा। 
ठाकुर रूपेंद्र सिंह का यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने मोक्षधाम समिति के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। कोणार्क ग्रुप के निदेशक ठाकुर रूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें मोक्षधाम जैसे पवित्र स्थल के लिए कुछ करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह केवल एक दान नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का छोटा सा प्रयास है। 
भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता जारी रहेगी। मोक्षधाम समिति ने कोणार्क ग्रुप और विशेष रूप से ठाकुर रूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग मोक्षधाम के निर्माण एवं सुविधाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगा। समिति ने विधायक अजय सोलंकी के निरंतर मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए भी विशेष धन्यवाद प्रकट किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow