सर्दी के मौसम में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड,3 जनवरी 2025 शिमला के इतिहास में सबसे गर्म दिन दर्ज

हिमाचल प्रदेश में सर्दी के मौसम में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक तापमान में उछाल दर्ज किया

Jan 4, 2025 - 19:55
 0  66
सर्दी के मौसम में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड,3 जनवरी 2025 शिमला के इतिहास में सबसे गर्म दिन दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला में 22 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 7 डिग्री तक उछाल

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-01-2025

हिमाचल प्रदेश में सर्दी के मौसम में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक तापमान में उछाल दर्ज किया है। 5 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू होगी।

शिमला में लगभग 19 साल बाद जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा 22 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है जबकि इससे पहले 30 जनवरी 2006 को 21.4 डिग्री अधिकतम तापमान शिमला में दर्ज किया था।3 जनवरी का दिन अब तक के इतिहास में शिमला का सबसे गर्म दिन दर्ज हो गया है। 

इसी तरह से 2001 और 2009 के बाद शिमला में 11.5 और मनाली में 12.7 डिग्री न्यूनतम तापमान जनवरी महीने में दूसरा उच्चतम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी को प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान लगाया है जिसका असर 6 जनवरी को व्यापक रूप से देखने को मिलेगा और ऊंचाई वाले अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow