साढ़े सात हजार नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ दो आरोपी  गिरफ्तार , पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 

जिला सिरमौर के सीमावर्ती क्षेत्र हरियाणा और उत्तराखंड से अक्सर नशीले पदार्थों की सप्लाई होती रहती है , जिसके चलते अब हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गत रात्रि पांवटा साहिब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात्रि को पांवटा पुलिस के विशेष जांच दल ने हरियाणा के साथ लगते बहराल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की थी।

Dec 4, 2025 - 12:01
 0  50
साढ़े सात हजार नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ दो आरोपी  गिरफ्तार , पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  04-12-2025
जिला सिरमौर के सीमावर्ती क्षेत्र हरियाणा और उत्तराखंड से अक्सर नशीले पदार्थों की सप्लाई होती रहती है , जिसके चलते अब हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गत रात्रि पांवटा साहिब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात्रि को पांवटा पुलिस के विशेष जांच दल ने हरियाणा के साथ लगते बहराल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की थी। 
इसी दौरान हरियाणा की तरफ से आ रही HR-51 BS - 9267 गाड़ी को जांच के लिए रोका। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो कार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक गाड़ी की पिछली सीट के नीचे एक बैग में 4560 PROXIOHM-SPAS नशीले कैप्सुल व 3000 ALPRAZOLAM TABLES बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के दो लोगों को गाड़ी  हिरासत में लिया है। 
साथ ही गाड़ी में सवार अर्जुन पुत्र राम अवतार निवासी मकान न0 17 शिवपुरी कॉलोनी यमुनानगर हरियाणा  व राहुल कपुर पुत्र विनोद कपूर निवासी मकान न0 321 मॉडल कलोनी यमुनानगर हरियाणा को हिरासत में लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मावेन्द्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है , जिनसे भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और दवाइयां बरामद की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow