भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और लोकतंत्र की हत्या—इन्हीं तीन स्तंभों पर टिकी है सुक्खू सरकार : डॉ. सिकंदर कुमार

भाजपा के जिला महासू प्रशिक्षण महाभियान के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का दौर चल रहा है तथा सरकार जनता के विश्वास को लगातार तोड़ रही है।

Jul 1, 2026 - 14:42
 0  4
भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और लोकतंत्र की हत्या—इन्हीं तीन स्तंभों पर टिकी है सुक्खू सरकार : डॉ. सिकंदर कुमार

यंगवार्ता न्यूज जुब्बल (हाटकोटी), 1 जुलाई, 2026 : 


 भाजपा के जिला महासू प्रशिक्षण महाभियान के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अराजकता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का दौर चल रहा है तथा सरकार जनता के विश्वास को लगातार तोड़ रही है।


डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हाल ही में सामने आई प्रूनिंग कैंची खरीद मामले की खबरें प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोलती हैं। उन्होंने कहा कि पहले लगभग ₹4,300 की बोली को निरस्त किया गया और बाद में वही सामग्री लगभग ₹5,800 प्रति कैंची की दर से खरीदने की मंजूरी दी गई। यह सीधे-सीधे सरकारी धन की बर्बादी और किसानों-बागवानों के हितों से खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।


उन्होंने कहा कि दूसरी ओर धर्मशाला नगर निगम में अवैध कब्जों के मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। यदि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है तो कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। भाजपा पारदर्शी जांच का समर्थन करती है, लेकिन कांग्रेस सरकार जांच एजेंसियों और प्रशासन का इस्तेमाल केवल राजनीतिक प्रतिशोध के लिए कर रही है। जनता अब इस राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है।


डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार स्थानीय निकायों में जनता के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है। जहां कांग्रेस के पास बहुमत है, वहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव तुरंत कराए जा रहे हैं, जबकि जहां भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को बहुमत प्राप्त है, वहां नियम बदलकर, नोटिफिकेशन जारी कर और प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र का खुला अपमान है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारी और कर्मचारी अभूतपूर्व राजनीतिक दबाव में कार्य करने को मजबूर किए जा रहे हैं। सरकार प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्षी जनप्रतिनिधियों को झूठे मामलों में फंसाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाजपा संविधान, निष्पक्ष प्रशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।


डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल रही है। किसान, बागवान, युवा, कर्मचारी, महिलाएं और व्यापारी सभी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों का समाधान करने के बजाय केवल राजनीतिक प्रतिशोध और सत्ता बचाने में लगी हुई है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार को जनता के सामने उजागर करे। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी और हिमाचल में सुशासन तथा विकास की नई सरकार स्थापित करेगी।


प्रशिक्षण शिविर के दौरान भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने व्यवहारिक विषय पर सत्र लिया, जबकि पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ता विकास एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर अपने विचार रखे। समापन सत्र में डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश सरकार की नाकामियों, संगठन की भूमिका और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow