सिरमौर पुलिस ने POCSO मामले का उद्घोषित अपराधी लुधियाना से किया गिरफ्तार
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ (PO) सेल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन, 17 जून, 2026 :
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ (PO) सेल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना संगड़ाह में वर्ष 2021 में दर्ज अभियोग संख्या 96/2021, धारा 373 एवं 376 भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत वांछित उद्घोषित अपराधी पिंकू उर्फ बंटी पुत्र खजान सिंह, निवासी गांव डबौर, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है।
जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे दबोचने में सफलता प्राप्त की। आरोपी लंबे समय से कानून से बचने का प्रयास कर रहा था और न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना संगड़ाह में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
What's Your Reaction?




