स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग करे नियमित जांच : प्रियंका वर्मा

उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में आज जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय जल स्वच्छता समिति की बैठक उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें जिला में जल जीवन मिशन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने घरेलु उपभोक्ताओं, शैक्षणिक संस्थाओं, आंगनवाडी केंद्रों व अन्य संस्थानों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवानें के निर्देश दिए।

Jun 25, 2025 - 19:31
 0  29
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग करे नियमित जांच : प्रियंका वर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  25-06-2025
उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में आज जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय जल स्वच्छता समिति की बैठक उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें जिला में जल जीवन मिशन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने घरेलु उपभोक्ताओं, शैक्षणिक संस्थाओं, आंगनवाडी केंद्रों व अन्य संस्थानों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवानें के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा नियमित जांच की जानी चाहिए। 
उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जल शक्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित जांच व निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग को प्रतिमाह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग देव आनन्द पुंडीर ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में 1,21,917 घरेलू कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में 237 योजनाएं स्वीकृत हैं जिसमें कि 134 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 65 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जिला में 1590 स्कूलों में पानी के कनेक्शन तथा 61 वर्षा जल संग्रह इकाईयां स्थापित की जा चुकी है। इसी प्रकार 1430 आंगनबाड़ी केंद्रों में नल द्वारा जल उपलब्ध करवाया गया है। 
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता संबधित विभिन्न गतिविधियां वॉल राइटिंग, होर्डिंग व बैनर द्वारा, स्कूली प्रतियोगिताएं, ग्राम सभाओं द्वारा, नुक्कड़ नाटक व लोक गीतों के माध्यम से आयोजित की जा रही है। विभाग द्वारा योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत 60 कर्मीयों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला में 5 प्रयोगशालाओं तथा फील्ड टैस्टिंग किट के माध्यम से स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों व पेय जल स्त्रोतों से एकत्रित पानी के नमूनों की जांच भी की जा रही है। बैठक में जिला विकास अधिकारी सिरमौर अभिषेक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अमिताभ जैन, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र चंद, उप निदेशक कृषि राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow