हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना 

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार राज्य के सभी भागों में 10 जनवरी तक माैसम साफ बना रहेगा

Jan 8, 2025 - 20:44
 0  46
हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-01-2025

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार राज्य के सभी भागों में 10 जनवरी तक माैसम साफ बना रहेगा। 11 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी और निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। 

उधर, अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow