हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही राज्य सरकार  

हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए  राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा था कि वन विभाग जल्द ही नई ईको टूरिज्म साइटों को चलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ करेगा

Apr 23, 2025 - 15:48
 0  37
हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही राज्य सरकार  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     23-04-2025

हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए  राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा था कि वन विभाग जल्द ही नई ईको टूरिज्म साइटों को चलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ करेगा। 

अब तक हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सात ईको टूरिज्म साइटों का आवंटन कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश वन विभाग ने अब 77 नई ईको टृरिज्म साइटों के आवंटन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

यह 77 साइट धर्मशाला, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, नाहन, बिलासपुर, रामपुर व शिमला वन वृतों में चयनित की गई हैं। इन साइटों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक 23 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश के ई-टेंडर पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने की अंतिम तारिख 5 मई रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए साईओ एवं प्रधान मुख्य अरण्यपाल ईको टूरिज्म के कार्यलय के दूरभाष 0177 2623036 पर संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow