800 फुट गहरी खाई में गिरी कार के उड़ गए परखच्चे, दो की मौत

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

Jun 17, 2026 - 13:51
 0  3
800 फुट गहरी खाई में गिरी कार के उड़ गए परखच्चे, दो की मौत

यंगवार्ता न्यूज चम्बा 17 जून, 2026 :

पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-154ए) पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
 
जानकारी के अनुसार कार चंबा की ओर से आ रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से करीब 800 फुट नीचे चौहड़ा सड़क तक जा पहुंची। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
जानकारी के अनुसार मृतक चंबा के सरू क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालने का अभियान चलाया। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

डीएसपी मयंक शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जाएगा और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow