हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा के लिए पार्टी नेता फिर से जाएंगे नई दिल्ली  

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा के लिए पार्टी नेता फिर से नई दिल्ली जाएंगे। भारत-पाक तनाव के बीच सीजफायर के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे

May 12, 2025 - 16:33
 0  29
हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा के लिए पार्टी नेता फिर से जाएंगे नई दिल्ली  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-05-2025

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा के लिए पार्टी नेता फिर से नई दिल्ली जाएंगे। भारत-पाक तनाव के बीच सीजफायर के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नई दिल्ली जाएंगी। 

इन नेताओं का यह दौरा आगामी दिनों में कभी भी तय हो सकता है। राज्य में पिछले पांच महीनों से कांग्रेस संगठन भंग चल रहा है। केवल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ही एकमात्र पदाधिकारी हैं। उनके साथ न तो कोई कार्यकारी अध्यक्ष हैं, न उपाध्यक्ष, महासचिव या अन्य पदाधिकारी।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान भी इन तीनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से हाईकमान फीडबैक लिया है। विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कांग्रेस के संभावित पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा हो चुकी है। ऐसे में एक अन्य दौर की वार्ता के बाद कांग्रेस संगठन का गठन किया जा सकता है। जैसे ही भारत-पाक के बीच तनाव का माहौल शांत हो जाता है। 

ये तीनों नेता दिल्ली बुलाए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तो नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। वह चंडीगढ़ से ऊना लौट आए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow