हिमाचल में कोरोना की दस्तक नाहन में आया कोविड का पहला मामला , सरकार ने जारी की एडवाइजरी 

देश भर में कोरोना के मामले आने के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में पहला मामला जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सामने आया है। जहां 82 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जानकारी के मुताबिक पच्छाद की रहने वाली 82 वर्षीय महिला कुछ दिनों से सर्दी , जुकाम बीपी और बुखार से पीड़ित थी

Jun 3, 2025 - 23:07
 0  235
हिमाचल में कोरोना की दस्तक नाहन में आया कोविड का पहला मामला , सरकार ने जारी की एडवाइजरी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  03-06-2023
देश भर में कोरोना के मामले आने के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में पहला मामला जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सामने आया है। जहां 82 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जानकारी के मुताबिक पच्छाद की रहने वाली 82 वर्षीय महिला कुछ दिनों से सर्दी , जुकाम बीपी और बुखार से पीड़ित थी , जिसके चलते परिजन उसे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल  नाहन ले आए। 

जहां महिला का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया , जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसे आइसोलेशन पर रखने की सलाह दी , लेकिन परिजनों ने इसके लिए इंकार कर दिया , जिसके चलते डॉक्टर ने जरूरी दवाई देने के बाद उसे घर भेज दिया है और परिजनों को बुजुर्ग महिला को होम आइसोलेशन पर रखने की सलाह दी। यही नहीं महिला के कोरोना पॉजिटिव आने से अब पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए सख्त कदम उठाए जाने की रणनीति तैयार की जा रही है। 
साथ ही देर शाम को हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य है। खासकर स्वास्थ्य संस्थानों और उसके आसपास के क्षेत्र में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए बीएमओ डॉक्टर मोनिषा अग्रवाल ने कहा कि महिला की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनका सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए मंडी भेजा जाएगा , जिससे कोरोना के वेरिएंट की जानकारी मिल सकेगी। 
उन्होंने कहा कि महिला के संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग की जाएगी। डॉ. मोनिषा ने बताया कि फिलहाल जिला में आरटी पीसीआर टेस्ट शुरू नहीं हुए हैं। उधर  डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रेशम ने महिला के संक्रमित होने की पुष्टि की है और उन्हें होम आइसोलेट किया है।  डा. रेशम ने कहा कि महिला के संपर्क में आने वाले सभी लोगों के टेस्ट करवाए जाएंगे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow