हिमाचल में मौसम ने ली करवट , प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ कूल - कूल हुआ मौसम 

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बिलासपुर शहर में रविवार को भारी ओलावृष्टि हुई। सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ और घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। करीब सवा ग्यारह बजे बिलासपुर शहर में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि जारी रही। इस बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है

Apr 20, 2025 - 19:00
Apr 20, 2025 - 19:06
 0  47
हिमाचल में मौसम ने ली करवट , प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ कूल - कूल हुआ मौसम 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   20-04-2025

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बिलासपुर शहर में रविवार को भारी ओलावृष्टि हुई। सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ और घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। करीब सवा ग्यारह बजे बिलासपुर शहर में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि जारी रही। इस बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। जिला कुल्लू और लाहौल में चार दिनों से मौसम ने करवट ली हुई है। 
ऐसे में रविवार सुबह भी रोहतांग दर्रा सहित लाहौल घाटी में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी भी हुई। अटल टनल रोहतां के नॉर्थ पोर्टल के साथ लगते कोकसर इलाके में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। इस दौरान यहां घूमने पहुंचे पर्यटकों ने ताजा बर्फबारी का भी आनंद लिया। मौसम में आए बदलाव से लाहौल घाटी का तापमान भी लुढ़क गया है। कुल्लू में रात को ओले गिरे हैं। कुल्लू की लगघाटी में ओलों ने सेब, प्लम सहित अन्य फलदार पौधों को नुकसान पहुंचाया है। 
बिलासपुर में भी ओले गिरने से गेहूं और आम की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में अधिकतम पारा ऊना में 38.4 डिग्री पहुंच गया है। कुल्लू जिले में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब के बगीचों में फ्लावरिंग और फलों की सेटिंग प्रभावित हुई है। सारी फाटी की पंचायत बनोगी में ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब, प्लम और मटर, टमाटर सहित रबी फसलों को नुकसान हुआ है। 
ओले गिरने से प्लम, सेब और नाशपाती के पौधों को नुकसान हुआ है। चंबा में शनिवार सुबह भारी बारिश और अंधड़ के कारण 65 ट्रांसफार्मर बंद हो गए। पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 40 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है, जबकि 25 ट्रांसफार्मरों की बहाली का कार्य चल रहा है। कांगड़ा जिले में गत बुधवार रात आए अंधड़ के कारण अभी भी कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली सुचारु नहीं हो पाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow