हिमाचल विरोधी है भाजपा, सिर्फ कुर्सी से ही करते हैं प्यार :  जगत सिंह नेगी 

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। नेगी ने कहा कि भाजपा हिमाचल हित में खड़ी नहीं रहती और इनके नेता भी RDG बहाली के पक्ष में नहीं

Feb 23, 2026 - 15:18
 0  2
हिमाचल विरोधी है भाजपा, सिर्फ कुर्सी से ही करते हैं प्यार :  जगत सिंह नेगी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     23-02-2026

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। नेगी ने कहा कि भाजपा हिमाचल हित में खड़ी नहीं रहती और इनके नेता भी RDG बहाली के पक्ष में नहीं हैं। नेगी ने बीजेपी को हिमाचल विद्रोही बताते हुए उनपर राजनीति करने के आरोप लगाए। 

उन्होंने कहा कि आरडीजी हमारा संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस इसे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएगी। नेगी ने बीजेपी की नियत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वे हिमाचल के हितों की रक्षा नहीं कर रहे।

इसके साथ ही राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने AI समिट पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि AI समिट में भारत की सरकार ने विश्व को झूठ परोसने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सरकार की विश्व को बेवक़ूफ बनाने की कोशिश नाकाम रही।

AI समिट में चीन में बने प्रोडक्ट को भारत का बताकर दर्शाया गया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नेगी ने भारत मंडप में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का भी काफ़ी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के नेता 
भी इस तरह के प्रदर्शन करते रहे हैं।

वहीं, राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव से पहले मची हलचल को लेकर भी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीजेपी पर निशाना साधा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में दो साल पहले ED का डर दिखाया गया था। 

उन्होंने कहा कि अल्पमत में होने के बावजूद बीजेपी को उम्मीदवार नहीं देना चाहिए था, क्योंकि कांग्रेस ने कभी पहले अपना उम्मीदवार नहीं दिया। नेगी ने कहा कि बीजेपी का तो संविधान पर विश्वास ही नहीं है। उन्होंने बीजेपी से कहा किकांग्रेस की चिंता छोड़, अपनी गुटबाजी देखनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow