होमगार्ड चतुर्थ वाहिनी की तीन टुकड़ियां बनेगी राज्य राज्यस्तरीय समारोह का हिस्सा

राजधानी शिमला में 6 दिसम्बर को होमगार्ड का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से होमगार्ड के जवानों की टुकड़ियों पहुंचेगी सिरमौर जिला से होमगार्ड चतुर्थ वाहिनी की तीन टुकड़िया समारोह का हिस्सा बनेगी

Nov 28, 2024 - 19:09
 0  33
होमगार्ड चतुर्थ वाहिनी की तीन टुकड़ियां बनेगी राज्य राज्यस्तरीय समारोह का हिस्सा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड जवानों को मिलेगा सम्मान,

रेस्क्यू टीम,बैंड टुकड़ी और मार्च पास टुकड़ी बनेगी समारोह का हिस्सा,

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-11-2024

राजधानी शिमला में 6 दिसम्बर को होमगार्ड का राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से होमगार्ड के जवानों की टुकड़ियों पहुंचेगी सिरमौर जिला से होमगार्ड चतुर्थ वाहिनी की तीन टुकड़िया समारोह का हिस्सा बनेगी। इस आयोजन को लेकर होमगार्ड जवान भी उत्साहित है।

नाहन में मीडिया से बात करते हुई कमांडेंट होमगार्ड तोताराम शर्मा ने बताया कि 62वें राज्यस्तरीय समारोह में सिरमौर जिला से होमगार्ड की तीन टुकड़िया शिरकत करेंगी जिसमें सर्च एंड रेस्क्यू टीम,बैंड टुकड़ी और मार्च पास की टुकड़ी शामिल होगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद इस तरह का कोई समारोह आयोजित हो रहा है। 

जब प्रदेश के सभी जिलों के रेंक होल्डर्स, होमगार्ड जवान किसी एक कार्यक्रम में एक साथ बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड जवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं जिसमे 3 तीन पदाधिकारी और गृह रक्षों को प्रेजीडेंट अवॉर्ड जबकि 5 को कमांडेंट डिस्क अवार्ड से पुरस्कृत किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश गृह रक्षकों का प्रदेश के भीतर अहम रोल रहता है एक तरफ जहां होमगार्ड के जवान पुलिस के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं वही चुनाव के दौरान प्रदेश व प्रदेश से बाहर विभिन्न राज्यों में भी होमगार्ड जवान अहम रोल अदा करते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow