हमीरपुर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़,पुलिस ने तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू,मौके से तीन युवक गिरफ्तार 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमीरपुर सड़क किनारे एक ढाबे व गेस्ट हाउस में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया

Apr 9, 2026 - 20:03
Apr 9, 2026 - 20:12
 0  9
हमीरपुर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़,पुलिस ने तीन महिलाओं को किया रेस्क्यू,मौके से तीन युवक गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - ऊना    09-04-2026

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमीरपुर सड़क किनारे एक ढाबे व गेस्ट हाउस में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में छापामारी कर पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया जबकि मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मामले में गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। 

कई बार इस संबंध में शिकायतें भी पुलिस तक पहुंची थीं। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी शुरू की। पुलिस की संयुक्त टीम ने कई दिनों तक गेस्ट हाउस की गतिविधियों पर नजर रखी और पुख्ता सूचना मिलने के बाद बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश दी और वहां से तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow