तहसीलदार से साथ हुई हाथापाई मामले में कार्रवाई न होने पर 13 व 14 अक्टूबर को पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे राजस्व अधिकारी

अंतर्राष्ट्रीय कूल्लू दशहरा मेला के दौरान तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ डियूटी के दौरान हुए दुर्व्यवहार और हाथापाई करने वाले देवता के हरियानों को गिरफ्तार न करने पर हिप्र राजस्व अधिकारी संघ ने कड़ा रूख अपना लिया है और प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन के भीतर हाथापाई करने वाले आरोपियों  को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश में सभी राजस्व अधिकारी 13 व 14 अक्तूबर को पेन डाउन स्ट्राईक पर रहेगें

Oct 11, 2025 - 14:09
Oct 11, 2025 - 14:32
 0  139
तहसीलदार से साथ हुई हाथापाई मामले में कार्रवाई न होने पर 13 व 14 अक्टूबर को पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे राजस्व अधिकारी

 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  11-10-2025
अंतर्राष्ट्रीय कूल्लू दशहरा मेला के दौरान तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ डियूटी के दौरान हुए दुर्व्यवहार और हाथापाई करने वाले देवता के हरियानों को गिरफ्तार न करने पर हिप्र राजस्व अधिकारी संघ ने कड़ा रूख अपना लिया है और प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन के भीतर हाथापाई करने वाले आरोपियों  को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश में सभी राजस्व अधिकारी 13 व 14 अक्तूबर को पेन डाउन स्ट्राईक पर रहेगें। अगर फिर भी इस मुद्दे पर सरकार ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो उस स्थिति में सभी राजस्व अधिकारी 15 अक्टूबर से सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। 
हिप्र राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष एवं तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह वर्मा ने जारी बयान में कहा कि इस गंभीर मामले को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि दशहरा मेला संपन्न होने के बाद अभी तक पुलिस ने दुर्व्यवहार एवं हाथापाई करने वाले हरियानों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने बताया कि इससे पहले संघ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) से भेंट करके इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की थी परंतु आज तक इस बारे कोई कार्यवाही नहीं की गई है। संघ के अध्यक्ष नारायण वर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव ने संघ को आश्वासन दिया है कि इस गंभीर मुद्दे पर गहनता से जांच की जाएगी। 
जांच के दौरान इस मामले में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी पर तैनात कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे प्रदेश में कार्यरत राजस्व अधिकारियों का मनोबल गिरा है। माफी मांगने के बावजूद जिस प्रकार  तहसीलदार के साथ हाथापाई की गई उससे समूचे राजस्व अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होने सरकार से राजस्व अधिकारियों को सरकारी डियूटी के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />