शिमला में प्राकृतिक खेती के उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने के लिए उठाए जाएंगे प्रभावी कदम : उपायुक्त 

राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत जिला शिमला में प्राकृतिक खेती के उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप से शुक्रवार को राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अधिकारियों ने विशेष बैठक की

Jan 16, 2026 - 18:31
Jan 16, 2026 - 19:17
 0  10
शिमला में प्राकृतिक खेती के उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने के लिए उठाए जाएंगे प्रभावी कदम : उपायुक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   16-01-2026

राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत जिला शिमला में प्राकृतिक खेती के उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप से शुक्रवार को राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अधिकारियों ने विशेष बैठक की। 

इस दौरान अधिकारियों ने उपायुक्त से हिमभोग ब्रांड के तहत उपलब्ध करवाए जा रहे प्राकृतिक खेती के विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि जिला के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन में शुरुआती तौर पर प्राकृतिक खेती के उत्पादों को शुरू करने की दिशा में विकल्प तलाशे जाएंगे। 

इसके साथ ही इन उत्पादों की बिक्री के लिए निश्चित स्थान भी ढूंढा जाएगा ताकि लोगों को एक ही स्थान पर प्राकृतिक खेती के उत्पाद मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से गेहूं, मक्की, जौ और कच्ची हल्दी खरीद कर उसके प्रसंस्कृत उत्पादों को हिम भोग ब्रांड के तहत बाजार में उतारा जा रहा है। 

ये उत्पाद 100 प्रतिशत रसायन मुक्त हैं और स्वास्थ्यवर्धक हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक खेती के उत्पादों को प्रमुखता से खरीदने का आह्वान किया है। इस मौके पर राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की मीडिया कंसल्टेंट अर्चना फुल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow