प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का एक दशक पूरा होने पर दिल्ली में पीएम मोदी ने योजना के लाभार्थियों से किया संवाद 

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के गांव अलेऊ की रहने वाली पूनम शर्मा से मोदी ने पीएम मुद्रा योजना से जीवन में आए बदलाव पर बातचीत की। पूनम ने कहा कि हम मनाली में किसी के साथ काम करते थे

Apr 9, 2025 - 11:16
Apr 9, 2025 - 11:23
 0  81
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का एक दशक पूरा होने पर दिल्ली में पीएम मोदी ने योजना के लाभार्थियों से किया संवाद 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    09-04-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के गांव अलेऊ की रहने वाली पूनम शर्मा से मोदी ने पीएम मुद्रा योजना से जीवन में आए बदलाव पर बातचीत की। पूनम ने कहा कि हम मनाली में किसी के साथ काम करते थे। पति सब्जी मंडी में काम करते हैं। 

शादी के बाद मैंने पति से कहा कि किसी के साथ काम करने से अच्छा है कि हम अपना काम शुरू करते हैं। फिर हमने अपनी सब्जी की दुकान खोली। 2015 में जब मुद्रा योजना आई तो बैंक वालों ने लोन दे दिया। उनकी सब्जी की दुकान का दायरा बढ़कर किराने की दुकान में बदल गया। 

एक साथ दो दुकानों के होने से उन्होंने कारोबार को और बढ़ाने के लिए पांच लाख, फिर 10 लाख और अब बाद में 15 लाख रुपये का ऋण लिया। उनके कारोबार ने अब उनकी तकदीर को बदल दिया है।

पूनम ने कहा कि वह पहले 2 से 2.5 लाख साल में कमाती थी और अब 10 से 15 लाख साल में कमा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पूनम की कहानी सुनकर कहा... वाह। पीएम मोदी ने कहा कि यह नया भारत है। इस योजना में बिना गारंटी से पैसा मिलता है। 

पूनम ने बताया कि कैसे मुद्रा योजना ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी। उन्होंने बताया, पहले भी लोन की अर्जी दी थी लेकिन कुछ गिरवी रखने के लिए नहीं था और लोन नहीं मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />