सीएम योगी का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, हर कर्मचारी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का लिया निर्णय
उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक

न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ 14-10-2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर 14.82 लाख राज्य कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बोनस देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और निष्ठा के प्रति राज्य सरकार की सराहना का प्रतीक है।
प्रदेश की प्रगति में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार हर स्तर पर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों को उत्पादकता असम्बद्ध बोनस अनुमन्य किया गया है।
यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा सात हजार रुपए के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आगणन करते हुए दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के लगभग 14 लाख 82 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिस पर कुल व्ययभार लगभग 1,022 करोड़ रुपए आएगा।
What's Your Reaction?






