भारतीय तेज गेंदबाज एवं हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह को पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपये देगी प्रदेश सरकार 

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाली भारतीय तेज गेंदबाज एवं हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह को सरकार पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपये देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यह घोषणा की

Nov 3, 2025 - 13:32
Nov 3, 2025 - 14:44
 0  59
भारतीय तेज गेंदबाज एवं हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह को पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपये देगी प्रदेश सरकार 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-11-2025

महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाली भारतीय तेज गेंदबाज एवं हिमाचल की बेटी रेणुका सिंह को सरकार पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपये देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर ने वो सपना पूरा कर दिखाया, जो हर पहाड़ की बेटी देखती है।  

संघर्षों से जीतकर वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनना, यह देश और हिमाचल का गौरव है। रेणुका ने दिखाया कि जुनून और विश्वास से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। सीएम ने  रेणुका, उनकी मां और उनके परिवार को इस उपलिब्ध के लिए बधाई दी। सीएम ने कहा कि रेणुका के स्वर्गीय पिता को नमन, जिनकी प्रेरणा आज पूरे हिमाचल का अभिमान बनी है। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने रेणुका सिंह से फोन पर बात की। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी।  मुख्यमंत्री ने रेणुका के विश्व कप में प्रदर्शन को भी सराहा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow