सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे सीपीएस मामला , सरकार को कमजोर और गिराने की बार बार कोशिश रहे जयराम ठाकुर : नरेश चौहान

Nov 14, 2024 - 19:00
Nov 14, 2024 - 19:26
 0  22
सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे सीपीएस मामला , सरकार को कमजोर और गिराने की बार बार कोशिश रहे जयराम ठाकुर : नरेश चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला
  14-11-2024
हिमाचल हाई कोर्ट द्वारा 6 सीपीएस को पद से हटाने के फैसले पर सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा के 2006 के एक्ट के मुताबिक ही प्रदेश में सीपीएस की नियुक्ति की थी जिसे आज हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। 
हाई कोर्ट का जो फैसला आया है उसको लेकर कानूनी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट जाने के  विकल्प पर भी सरकार विचार करेगी। वही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर नरेश चौहान ने कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि सीपीएस उनके समय में भी रहे हैं। 
पहले से ही सीपीएस बनाने की प्रथा चली आ रही थी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बार-बार सरकार को कमजोर करने और गिरने की कोशिश कर रहे हैं वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow