राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक , डीसी ने विजेताओं को किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइयिथन गेम्स 2024 में अव्वल रहे हिमाचल प्रदेश राज्य के पदक विजेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पाइथियन खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे 50 पदक विजेता बच्चों को उपायुक्त ने शॉल देकर सम्मानित किया

Dec 21, 2024 - 18:35
Dec 21, 2024 - 18:47
 0  31
राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स में प्रदेश और जिला के 50 बच्चों ने जीते पदक , डीसी ने विजेताओं को किया सम्मानित
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  21-12-2024
हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए हॉल में प्रथम राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइयिथन गेम्स 2024 में अव्वल रहे हिमाचल प्रदेश राज्य के पदक विजेताओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान पाइथियन खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे 50 पदक विजेता बच्चों को उपायुक्त ने शॉल देकर सम्मानित किया। उन्होंने पदक विजेताओं के परिवारों को इस उपलब्धि की बधाई दी। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों के अभिभावकों ने बच्चों का हौसला अफजाई करने के लिए उपायुक्त का आभार जताया। 
जतिन लाल ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा में विजेता बच्चों ने ऊना जिला के साथ-साथ हिमाचल राज्य का नाम न केवल देश बल्कि विदेशों में भी रोशन किया है जोकि बहुत गर्व की बात है। जतिन लाल ने कहा कि राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स से हिमाचल के युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे ज्यादा से ज्यादा खेलों से जुडे़। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स का आयोजन 12 से 15 दिसम्बर तक पंचकुला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किय गया, जिसमें ऊना जिला के साथ-साथ हिमाचल के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 
इसके अलावा 12 देशों के प्रतिभागियों ने भी इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि पाइथियन खेलों में संगीत, नृत्य, गायन, कविता, ड्राइंग और पेंटिंग, पारंपरिक खेल म्यूजिकल चेयर, रोलर म्यूजिकल चेयर, बोरी रेस, मल्लखंब, योग, आर्म रेसलिंग, रस्साकशी और टेनिस वॉलीबॉल, मार्शल आर्ट गतका, ताइक्वांडो, कराटे, बागटूर और मयथाई और प्राचीन खेल गदा युद्ध का पुनरुद्धार, ई-स्पोर्ट्स, 50-बॉल क्रिकेट खेल आयोजित हुई थीं। इस अवसर पर क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान, जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड, एचपी योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा, एथलेटिक कोच राकेश चौधरी, कराटा कोच अजय ठाकुर, नीरज गौतम, कुंदन लाल, बाल कृष्ण सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow