राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश रेपस्वाल 

उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के अलावा प्रदेश सरकार की जनहित से जुड़ी लोकप्रिय योजनाओं की कार्य प्रगति बारे विशेष रूप से चर्चा व समीक्षा की गई।

Dec 21, 2024 - 18:34
Dec 21, 2024 - 18:45
 0  74
राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश रेपस्वाल 
 यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  21-12-2024
उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के अलावा प्रदेश सरकार की जनहित से जुड़ी लोकप्रिय योजनाओं की कार्य प्रगति बारे विशेष रूप से चर्चा व समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे उपमंडल के ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में विशेष जागरूकता शिविर के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बेहतरीन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा कर क्षेत्र वासियों को यथाशीघ्र लाभान्वित किया जा सके। इस अवसर पर विकास कार्यों को करते समय अधिकारियों को आ रही कठिनाइयों व रूकावटों बारे भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किये जिसके बारे में उपायुक्त ने उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना , अपना विद्यालय योजना ,मुख्यमंत्री आवास योजना , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अपना विद्यालय योजना के तहत सभी विभागीय अधिकारी उनके द्वारा गोद लिए गए स्कूलों का साल में कम से कम दो बार निरीक्षण अवश्य करें। 
निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता , छात्र - छात्राओं की समस्याओं, बुनियादी ढांचे, पानी, बिजली, शौचालय, स्वच्छता, इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति और अन्य सुविधाओं का आकलन भी किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी चमन सिंह, खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी भाग चंद, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार , उद्यान प्रसार अधिकारी देवी सिंह, कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता सलीम, सचिव एपीएमसी चंबा भानु प्रताप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />