बालिका दिवस पर जिला प्रशासन का अनूठा आयोजन,बेटियों को जागरूक करने के लिए महिला अचिवर की पैनल चर्चा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संस्कृति सदन मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से देई-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लड़के और लड़कियों में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता पैदा

Oct 11, 2024 - 21:34
Oct 11, 2024 - 21:34
 0  24
बालिका दिवस पर जिला प्रशासन का अनूठा आयोजन,बेटियों को जागरूक करने के लिए महिला अचिवर की पैनल चर्चा

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    11-10-2024

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संस्कृति सदन मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से देई-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लड़के और लड़कियों में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए, लड़कियों के लिए सामाजिक चुनौतियों और अवसरों की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए महिला अचिवर की पैनल चर्चा आयोजित करवाई। 

कार्यक्रम को मनोरंजक और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए रस्साकशी, नारा लेखन, चित्रकला, जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों के लिए बच्चों द्वारा विभिन्न फम गेम का भी आयोजन किया गया। जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में बेटियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों से पार पाने के लिए दिए गए विषय पर एक मिनट में अपने विचार रखने थे। 

विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला मुख्यालय के स्कूलों की छात्राओं और छात्रों ने तथा जिला के महाविद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। पैनल चर्चा में भाग लेते हुए महिला अचिवर डॉ पिंकी हरयान, अन्तरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर, उद्यमी अंशुल मल्होत्रा, फिल्म निर्माता डॉ देव कन्या ठाकुर, आईआईटी मंडी की प्रो आरती कश्यप और एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बेटियों को मुश्किलों को पार कर आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्योें को अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow