विद्यार्थी परिषद ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा,SHO को सौंपा ज्ञापन 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्री रेणुका जी इकाई ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इसी क्रम में शनिवार को विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी प्रियंका चौहान को ज्ञापन सौंपकर ड्रग माफ़िया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

Mar 16, 2025 - 16:30
Mar 16, 2025 - 16:34
 0  39
विद्यार्थी परिषद ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ खोला मोर्चा,SHO को सौंपा ज्ञापन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह     16-03-2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्री रेणुका जी इकाई ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इसी क्रम में शनिवार को विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी प्रियंका चौहान को ज्ञापन सौंपकर ड्रग माफ़िया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी प्रियंका ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। थाना प्रभारी प्रियंका चौहान ने विद्यार्थी परिषद के इस अभियान की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ ठोस से ठोस कदम उठाने व अपने आस-पास के लोगों को नशे के बारे में जागरूक करने को कहा।

विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन को जगाने का प्रयास किया और स्पष्ट रूप से कहा कि सिरमौर में ड्रग माफ़िया को पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता का खुला संरक्षण मिल रहा है। युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वाले इन अपराधियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में गहरी नाराजगी है।

नशे के अड्डों पर छापेमारी की जाए और इस अवैध व्यापार में शामिल बड़े सरगनाओं को बेनकाब किया जाए। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow