मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को रोजाना मिलेगा पौष्टिक भोजन,सरकार ने डाइट में 1.47 रुपये का किया इजाफा   

मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को रोजाना पौष्टिक भोजन मिलेगा। सरकार ने मिड-डे मील के लिए मिलने वाली डाइट में 1.47 रुपये का इजाफा किया

May 2, 2025 - 10:27
May 2, 2025 - 10:34
 0  60
मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को रोजाना मिलेगा पौष्टिक भोजन,सरकार ने डाइट में 1.47 रुपये का किया इजाफा   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़- सोलन   02-05-2025

मिड-डे मील के तहत विद्यार्थियों को रोजाना पौष्टिक भोजन मिलेगा। सरकार ने मिड-डे मील के लिए मिलने वाली डाइट में 1.47 रुपये का इजाफा किया गया है। इसमें प्रति बच्चा बाल वाटिका और प्राइमरी विद्यालयों के लिए 6.19 रुपये से बढ़ाकर 6.78 रुपये, उच्च प्राइमरी में प्रति बच्चा प्रतिदिन 9.29 रुपये से बढ़ाकर 10.17 रुपये कुकिंग कॉस्ट की गई है। 

इसमें बाल वाटिका और प्राइमरी विद्यालयों के लिए 59 पैसे और उच्च प्राइमरी के लिए 88 पैसे डाइट बढ़ाई गई है। एमडीएम जिला नोडल अधिकारी राजकुमार पराशर ने बताया कि मिड-डे मील की कुकिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी हुई है। चावल की मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसमें नर्सरी से प्राथमिक स्कूल तक चावल 100 ग्राम प्रति छात्र प्रतिदिन और माध्यमिक स्कूल में 150 ग्राम प्रतिदिन मिल रहा है। 

शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि नई कुकिंग कॉस्ट के तहत बच्चों को खाना परोसने के निर्देश सभी स्कूलों को जारी कर दिए है। इसमें बच्चों को तय मेन्यू के तहत रोजाना ताजा, पौष्टिक और गर्म खाना खिलाना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow