गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित   

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुए।  कार्यक्रम की शुरुआत सीटीओ चौक पर गतका की शानदार प्रस्तुति से हुई

Nov 1, 2025 - 14:59
Nov 1, 2025 - 15:01
 0  22
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित   
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    01-11-2025

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुए।  कार्यक्रम की शुरुआत सीटीओ चौक पर गतका की शानदार प्रस्तुति से हुई। 

इस दौरान शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा बठिंडा से आए सिख कलाकारों ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसमें चक्कर फेराई, तलवारबाजी, लाठी को घुमाना, सिर पर नारियल को तोड़ना सहित अन्य आत्मरक्षा के करतब दिखाए गए। इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। 

यह नगर कीर्तन सीटीओ, लोअर बाजार, शेरे पंजाब और मालरोड से होते हुए दोपहर 3:30 बजे रिज मैदान पहुंचेगा। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत करेंगे। इसके बाद रिज मैदान पर सजाए दीवान पर बाबा जी का प्रकाश किया जाएगा। 

गतका दलों की प्रस्तुति के अलावा आनंदपुर साहिब के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 2 नवंबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समारोह में शामिल होंगे। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसविंदर सिंह ने बताया कि बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा के अलावा विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में गुरुनानक की संगत यहां पहुंची है। 

वहीं सनातन धर्म सभा, सूद सभा और वाल्मीकि सभा के अन्य सदस्य भी इस समारोह में शामिल होंगे। वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक 150 जवान रिज पर तैनात रहेंगे और ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। समारोह के पहले दिन दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक गुरमति कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन, 3:30 से 4:00 बजे तक प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, 4:00 से 4:30 बजे तक श्री गुरु सिंह सभा शिमला के हजूरी रागी भाई सुखजिंदर सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा। 

4:30 से 4:45 बजे तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का संबोधन, 4:45 से शाम 6:00 बजे तक श्री दरबार साहिब अमृतसर के जूरी रागी भाई गुरदेव सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा। 6:00 से 6:45 बजे तक श्री दरबार साहिब अमृतसर के हेड ग्रंथी ज्ञानी बलजीत सिंह द्वारा पाठ श्री रहिरास साहिब जी, 6:45 से 7:30 बजे तक प्रचारक सुकृत ट्रस्ट लुधियाना के सरबजीत सिंह और रेणुका द्वारा गुरमति विचार, 7:30 से 8:45 बजे तक कीर्तन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow